गले से खांसी कैसे दूर करें आयुर्वेद?HealthPlanet

Posted on Thu 22nd Dec 2022 : 13:26

गले में खराश और खांसी के घरेलू उपाय- Sore Throat And Cough Home Remedies

1. मुलेठी का सेवन करें: गले के लिए मुलेठी सबसे बेहतरीन हर्ब्स में से एक है, आप गर्म पानी में मुलेठी उबालकर इस पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे गले की सूजन दूर होगी और खराश, दर्द के साथ ही खांसी में भी आराम मिलेगा।

2. तुलसी की चाय: गले की खराश और खांसी की समस्या में तुलसी और अदरक की चाय पीने से बहुत आराम मिलता है। इसमें शहद मिलाकर पीने से सूजन कम होती है और बलगम से भी छुटकारा मिलता है।

3. काली मिर्च खाएं: आप काली मिर्च के 1-2 दानें दिन में 2-3 बार सीधे तौर पर चबा सकते हैं या शहद के साथ इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप शहद में काली मिर्च पाउडर मिलाकर भी खा सकते हैं।

4. भाप लें या गरारे करें: दिन में 2-3 बार गर्म पानी में नमक डालकर गरारे करने या भाप लेने से गले की खराश दूर होती है, साथ ही इससे सूजन कम होती है और छाती में जमा कफ भी बाहर निकलता है।

5. मसाले और हर्ब्स का काढ़ा: इसके लिए आप एक बर्तन में 4-5 हर्ब्स और मसाले डालकर उबाल सकते हैं। आप तुलसी, अदरक, काली मिर्च, मुलेठी, दालचीनी आदि का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें शहद मिलाकर पिएं बहुत आराम मिलेगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info